Advertisement
29 April 2017

सुकमा हमला: शहीद की बिलखती पत्‍नी बोली, कठपुतली जवानों को अधिकार दिए जाएं

google

शहीद की पत्‍नी किरन का कहना है कि नक्‍सली इलाके में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को अधिक शक्ति दी जानी चाहिए। उनके अधिकारों में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

किरन ने मीडिया से कहा कि जवानों के हाथों में बंदूक जरूर है पर वह उसका उचित इस्‍तेमाल नहीं कर सकते।

गौर हो कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली हमलों में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत देश की आंतरिक सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल है।   

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि समय समय पर सरकार जवानों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है। केन्द्र सरकार नक्सल विरोधी अभियानों के लिए जरूरी साजो सामान और आधारभूत ढ़ांचा मुहैया करा कर जवानों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में जवानों के पास 58 बारूदी सुरंग रक्षक वाहन हैं।

इसके अलावा 30 वाहनों की खरीद की जानी है। बस्तर क्षेत्र में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के कम से कम 45 हजार और राज्य पुलिस के 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सुकमा हमला, छत्‍तीसगढ़, रमन सिंह, सीआरपीएफ, crpf, sukma attack, chattishgarh
OUTLOOK 29 April, 2017
Advertisement