Advertisement
22 October 2015

मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान

गूगल

वीके सिंह फरीदाबाद में दो बच्‍चों को जिंदा जला दिए जाने की घटना पर केंद्र के बचाने में बोल रहे थे। इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने उन्‍हें पद से हटाने की मांग की है। वीके सिंह ने उत्तरप्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद में कहा, देखो, बात यह है कि स्थानीय घटनाओं को केंद्र सरकार से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। जांच चल रही है। दो परिवारों के बीच भुागड़ा था। यह झगड़ा...कैसे इसने यह रूप लिया...प्रशासन कहां विफल रहा, इसके बाद केंद्र पर बात आती है।

हरियाणा में फरीदाबाद के एक गांव में 19-20 अक्तूबर की दरम्यानी रात में दलित परिवार को जिंदा जला दिए जाने की घटना का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, हर चीज के लिए सरकार जिम्मेदार हो, एेसा नहीं है..जैसे कि यदि कोई एक कुत्ते पर पत्थर फेंकता है तो भी सरकार जिम्मेदार है...एेसा नहीं है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्राी सिंह की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा तीखी आलोचना की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में कहा, यह निंदनीय और स्तब्ध करने वाला अमानवीय बयान है। जनरल वीके सिंह ने न सिर्फ पूरे दलित समाज का अपमान किया है बल्कि सभी भारतीयों का अपमान किया है। यह मोदी सरकार की सोच को दर्शाता है। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने सिंह द्वारा कुत्ता शब्द के इस्तेमाल को बेहूदा और घृणित बताया है। उन्होंने कहा, जिंदा जला दिए गए दो बच्चों की मौत की तुलना एक कुत्ते को पत्थर मारे जाने से करना...इससे ज्यादा बेहूदा और घृणित क्या हो सकता है।

Advertisement

वीके सिंह ने दी सफाई 

मामले पर अपनी सफाई देते हुए वीके सिंह ने कहा कि उन्होंने ट्वीट किया, मेरे बयान का उद्देश्य कोई उपमा देने का नहीं था। मेरे जवानों ने और मैंने जाति, पंथ और धर्म से इतर सीमा पर देश के लिए अपनी जिंदगी की बाजी लगा दी थी।। उधर, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी के मंत्रियों के बेलागम बोलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मोदीजी सच में दशहरा मनाना चाहते हैं तो उनको अपनी कैबिनेट को बुराई और अंधकार से मुक्‍त करना चाहिए। 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: V.K. Singh, Government, dog, हरियाणा, वीके सिंह, दलित हत्या
OUTLOOK 22 October, 2015
Advertisement