Advertisement
26 November 2015

26/11 मुंबई आतंकी हमले के 7 साल, शहीदों को श्रद्धांजलि

PTI/ MITESH BHUVAD

फडणवीस ने कहा, मैं बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो मुंबई की सुरक्षा के लिए लड़े और 26/11 को हमारे लिए प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा, हम पुलिस बल को बेहतर उपकरणों से सशक्त करेंगे। यह हमारी प्राथमिकता है। हमलों में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजन भी इस दौरान मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसे थे और अंधाधुंध गोलीबारी कर 166 लोगों को मार डाला था। हमलों में अनेक लोग घायल हुए थे और करोड़ों रूपये की संपत्ति नष्ट हुई थी। इन हमलों का मुकाबला करने में 18 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे जिसमें एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालसकर शामिल हैं। 

हमला 26 नवंबर 2008 को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ओबेराॅय टाइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टाॅवर, लीओपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरिमन हाउस यहूदी सामुदायिक केंद्र पर आतंकवादियों ने हमला किया। 

Advertisement

26/11 मुंबई हमले में एकमात्र जीवित पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मुंबई, 26/11 आतंकी हमला, शहीद, श्रद्धांजलि, देवेंद्र फडणवीस, होटल ताज, अजमल कसाब
OUTLOOK 26 November, 2015
Advertisement