Advertisement
21 June 2023

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के इन नेताओं ने किया योग, तस्वीरों में देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए, दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। आज बुधवार को विश्व भर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारत के सभी राज्यों में, सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई सारे नेताओं ने भी योग कर आम जनमानस से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

किन नेताओं ने कहां पर किया योग, आइए एक नज़र इस पर डालते हैं-

Advertisement

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में योग दिवस मनाया और कहा, "योग, दुनिया को भारत द्वारा दिया गया एक तोहफा है।"

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ आईएनएस विक्रांत पर योग किया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में योग किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम में योग किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू में योग किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली में योग किया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: President Draupadi Murmu, Yoga, International Yoga Day, Pictures
OUTLOOK 21 June, 2023
Advertisement