Advertisement
14 March 2021

कश्मीर में अब सरकारी स्कूलों पर तिरंगे का साइन बोर्ड लगाना जरूरी, बिल्डिंग का रंग भी हुआ फिक्स

PTI Photo

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे सभी सरकारी स्कूलों में तिरंगे का साइनबोर्ड लगाने और स्कूल के बिल्डिंगो को “ग्रे और व्हाइट” रंग का करने का निर्देश दिया है। वहीं इस नई योजना के काम की निगरानी करने के लिए कई नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा एक सरकारी आदेश के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग ने संस्थानों के सभी प्रमुखों को बैंकग्राउंड में तिरंगे के साथ एक स्टैंडर्ड डिजाइन वाले साइनबोर्ड लगाने को कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने केंद्रशासित प्रदेश के सभी स्कूलों से ग्रे और व्हाइट कलर स्कीम अपनाने का भी आग्रह किया है। वहीं इस संबंध में स्कूलों की जिलेवार प्रगति की निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के एक उप निदेशक की नियुक्ति भी की जाएगी।

Advertisement

आदेश में बताया कि इस गतिविधि पर जिलेवार प्रगति 30 अप्रैल तक पूरी होनी है और साप्ताहित रिपोर्ट प्रशासनिक विभाग को प्रस्तुत करनी है। इसके अलावा, मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रशासन को यह विवरण देना होगा कि कितने स्कूलों ने इस आदेश का अनुपालन किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jammu and Kashmir Government Directs Schools, Install Signboards With Tricolou, J-K Schools To Install Signboards, जम्मू और कश्मीर प्रशासन, साइनबोर्ड पर तिरंगा प्रदर्शित
OUTLOOK 14 March, 2021
Advertisement