Advertisement
26 October 2022

स्वाति मालीवाल ने राम रहीम को बताया बलात्कारी, कहा- पैरोल रद्द कर जल्द भेजा जाए जेल

ANI

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को हरियाणा सरकार से मांग की डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द किया जाये। 

मालीवाल बुधवार को कहा, “गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।"

महिला आयोग प्रमुख ने रहीम की पैरोल रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Swati Maliwal, Gurmeet Singh Ram Rahim, Hariyana government, BJP
OUTLOOK 26 October, 2022
Advertisement