Advertisement
08 August 2015

प्रणब दिल्ली लौटे, बीमार पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे

आउटलुक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओडिशा का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर आज मध्य रात्रि के बाद राजधानी दिल्ली वापस लौट आये क्योंकि उनकी पत्नी शुभ्रा को तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे अपनी पत्नी को देखने कैंट क्षेत्र स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा पिछले कुछ समय से बीमार हैं और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष यानी आईसीयू: में भर्ती कराया गया है।

 

दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर थे राष्ट्रपति

Advertisement

राष्ट्रपति ओडि़शा के दो दिवसीय दौरे पर थे और उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था। ओडि़शा दौरे पर राष्ट्रपति के साथ गयीं उनकी बहन और एक अन्य रिश्तेदार भी उनके साथ वापस लौट आये हैं। ओडि़शा सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुखर्जी ने इससे पहले शाम में पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भुवनेश्वर लौटे और दिल्ली के लिए उड़ान भरी।  दिन में राष्ट्रपति खुर्दा जिले में रामेश्वर हाईस्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। मुखर्जी को कटक स्थित राष्टीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इसके साथ ही उन्हें भुवनेश्वर में एक और कार्यक्रम में भी शामिल होना था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, ओडिशा दौरा, दिल्ली, अस्पताल
OUTLOOK 08 August, 2015
Advertisement