Advertisement
24 December 2020

तेजस्वी ने उठाए सवाल; सुशासन के दौर में पंजाब के मुकाबले बिहार के किसान सिर्फ 3,500 रूपए कमाते

फाइल फोटो

देश के किसानों का गुरुवार को केंद्र के नए कृषि कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का 29वां दिन है। हरियाणा, पंजाब समेत देश के अलग-अलग राज्यों के किसान राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने से डटे हुए हैं। वहीं, इसको लेकर विपक्ष लगातार नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर ले रही है। अब तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है और राज्य के किसानों की दुर्दशा को लेकर कहा है कि 14 साल पहले नीतीश सरकार के फैसले ने किसानों को बर्बाद कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार के किसानों की औसत आय 3,558 रुपये प्रति माह देश में सबसे कम है जबकि पंजाब के किसानों की आय 18,059 प्रति माह है। दोनों कृषि प्रदेश है फिर भी किसानों की आय में बड़ा अंतर है। अगर बिहार में विगत 14 वर्षों में मंडी और बाज़ार समिति समाप्त नहीं होता तो यहाँ का किसान मजदूर नहीं बनता।“

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: New Farms Act, Tejaswi Yadav, Bihar, Nitish Government, नए कृषि कानून, तेजस्वी यादव, बिहार के किसान बदहाल, 14 साल पहले मंडी के फैसले ने किया बर्बाद, तेजस्वी ने नीतीश को घेरा, Narendra Modi, PM Modi, CM Nitish
OUTLOOK 24 December, 2020
Advertisement