Advertisement
15 August 2022

मुंबई: रिलायंस हॉस्पिटल में कॉल कर अंबानी परिवार को दी धमकी, पुलिस की हिरासत में एक शख्स

एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में फोन किया और उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरगांव इलाके के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक लैंडलाइन नंबर पर तीन से चार कॉल की।

कॉल की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन करने वाला मानसिक रूप से अस्थिर था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mukesh Ambani, Reliance Foundation Hospital, Mumbai police
OUTLOOK 15 August, 2022
Advertisement