Advertisement
29 October 2020

आज का इतिहास: समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन, भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

1611 - गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 - पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगाें की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आज का इतिहास, समाज सुधारक, स्वामी दयानंद सरस्वती, निधन, भारत का पहला पांच सितारा होटल, ‘अशोक’, खुला, 30th october, history, calendar
OUTLOOK 29 October, 2020
Advertisement