Advertisement
26 July 2022

कारगिल विजय दिवस सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि 'कारगिल विजय दिवस' सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक है, और लोग हमेशा भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के ऋणी रहेंगे।

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली ऊंचाइयों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद जीत की घोषणा करते हुए "ऑपरेशन विजय" की सफल परिणति की घोषणा की थी।

भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा, "कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। मैं भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बहादुर सैनिकों को नमन करती हूं। देश हमेशा उनका और उनके परिवार के सदस्यों का ऋणी रहेगा। जय हिंद।"

कारगिल युद्ध में देश ने 500 से अधिक सैनिकों को खो दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: President Droupadi Murmu, Kargil Vijay Diwas, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कारगिल विजय दिवस
OUTLOOK 26 July, 2022
Advertisement