Advertisement
28 June 2022

पत्रकार की गिरफ्तारी पर राजनीति तेज, भाजपा ने बताया 'जिहादी', विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

भाजपा नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया कि ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर, जिन्हें कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, वह एक "जिहादी" हैं, जिन्होंने हिंसा को उकसाया। वहीं पत्रकार की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने मोदी सरकार की खिंचाई की।

गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर हमले के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव सी टी रवि ने ट्वीट किया, "इस अक्षम वंश ने महाराष्ट्र में फासीवादी एमवीए सरकार द्वारा एक साधारण फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया। जब राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार हुआ था तो उसने अपना मुंह बंद रखा था। लेकिन वह हिंसा भड़काने वाले जिहादी के लिए आंसू बहा रहा है!"

जेल में बंद पत्रकार को समर्थन देते हुए गांधी ने ट्वीट किया , "भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और ही जन्म होंगे। अत्याचार पर हमेशा सत्य जीतता है।"

Advertisement

भाजपा सचिव वाई सत्य कुमार ने इस संबंध में केंद्र सरकार की आलोचना को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक जिहादी को गिरफ्तार करो, नफरत फैलाने वाले, बर्बर और उनके पक्ष में जो पहली आवाज उठेगी वह कांग्रेस की होगी। लेकिन ये लोग चुप रहेंगे जब हिंदुओं को उनके शासित राज्यों में जिहादियों द्वारा कत्ल किया जाएगा।"

बता दें कि फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने अपने एक ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

वहीं ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने आरोप लगाया कि जुबैर को एक ऐसे मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके लिए पुलिस ने कोई नोटिस नहीं दिया था, जो कि उन धाराओं के लिए कानून के तहत अनिवार्य है, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।

गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना की।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mohammad Zubair, BJP, opposition, मोहम्मद जुबैर, ऑल्ट न्यूज, भाजपा
OUTLOOK 28 June, 2022
Advertisement