Advertisement
17 July 2021

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में 38,079 नए केस और 560 मौतें, दो दिन बढ़ोतरी के बाद मामलों में गिरावट

पीटीआई

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,10,64,908 हुई। 560 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,091 हो गई है। 43,916 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,27,792 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,24,025 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,12,557 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,12,557 हो गया है। स्वास्थ्या मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,98,715 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,20,21,954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। और कल 38.79 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज़ दी गई। जिससे कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40 करोड़ डोज़ के पार हो गया है।

Advertisement

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। 

गुजरात के राजकोट में राहत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात के राजकोट शहर और राजकोट ग्रामीण इलाकों में लगभग 15 महीनों बाद कोरोना का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं हुआ। शहर में 37 सक्रिय मामले और राजकोट ग्रामीण में 6 केवल सक्रिय मामले हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना अपडेट, कोविड अपडेट, कोरोना संक्रमण, देश में कोरोना, corona virus, covid 19, corona update, covid update, corona infection, corona in the country
OUTLOOK 17 July, 2021
Advertisement