Advertisement
18 December 2021

देश में कोरोना संक्रमण के 7145 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 84 हजार हुई, 569 दिनों सबसे कम केस

पीटीआइ

देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आए हैं जबकि बीते दिन 289 मरीजों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस  के एक्टिव मरीज अब घटकर साढ़े 84 हजार रह गए हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 8,706 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,41,71,471 हो गई है।

देश में संक्रमण से अब तक 4,77,158 लोग दम तोड़ चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 12,45,402 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 66,28,97,388 हो गया है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीज फिलहाल 84,565 हैं, जो कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। मार्च 2020 से एक्टिव केस का यह आंकड़ा सबसे कम है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1850 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.57 प्रतिशत है, जो पिछले 75 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 0.62 प्रतिशत है, जो 34 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। देश में रिकवरी रेट अब 98.38 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अब तक 136.66 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 62,06,244 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा अब 1,36,66,05,173 हो गया है। वहीं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड वैक्सीन की 144 करोड़ से ज्यादा डोज अब तक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 1,44,00,62,975 डोज सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की जा चुकी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India reports, 7145 new COVID19 cases, 8, 706 recoveries, 289 deaths, last 24 hours
OUTLOOK 18 December, 2021
Advertisement