Advertisement
15 July 2021

कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल, पिछले 24 घंटों में 41,806 संक्रमित, 581 ने गंवाई जान

पीटीआई

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में 41,806 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,87,880 हुई है। 581 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,11,989 हो गई है। 39,130 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,01,43,850 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,32,041 है।

मंगलवार को देश में कोरोना के 38,792 नए मरीज सामने आए थे और बुधवार को 41,806 नए मामले मिले हैं एक दिन के अंतराल में बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.15% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,97,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,13,40,491 हुआ।

Advertisement

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,43,488 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,80,11,958 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: COVID19 cases, कोरोना वायरस, कोरोना अपडेट, कोविड 19, कोरोना के आंकड़े, देश में कोरोना, corona virus, corona update, covid 19, corona figures, corona in the country
OUTLOOK 15 July, 2021
Advertisement