Advertisement
26 June 2021

डेल्टा प्लस वैरिएंट का बढ़ा ख़तरा, अब तक 12 राज्य इसकी चपेट में; हो चुकी है दो की मौत

file photo

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक 50 मामले पाए गए हैं। कुल 12 राज्यों में ये केस दर्ज किए गए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं। तमिलनाडु में 9, मध्य प्रदेश में 7, केरल में 3, पंजाब गुजरात में 2-2, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, कर्नाटक में 1-1 मामले सामने आए हैं। 

म. प्र. के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि डेल्टा प्लस के 6 मामले आए हैं जिसमें 5 को वैक्सीन लगी थी वे स्वस्थ हैं। एक जिनको वैक्सीन नहीं लगी थी उनकी मौत हुई है। सीएम की पहल पर अब एनसीडीसी भोपाल में ही जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन लग रही है। जो अलग वेरिएंट आ रहे हैं उसकी जांच रिपोर्ट 5 दिन में मिलेगी।

मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों को कहा गया है कि उनके जिन-जिन जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं वहां पर तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले पर मंत्रालय ने 8 राज्यों को पत्र लिखा है। जिसमें राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत उन दस देशों में से एक है, जहां अब तक ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि 80 देशों में ‘डेल्टा स्वरूप’ का पता चला है। कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डेल्टा प्लस वैरिएंट, कोरोना की तीसरी लहर, कोरोना का नया वैरिएंट, महाराष्ट्र में तीसरी लहर, Delta plus variant, third wave of corona, new variant of corona, third wave in Maharashtra
OUTLOOK 26 June, 2021
Advertisement