Advertisement
06 January 2022

गुजरात: सूरत के प्रिंटिंग मिल में गैस लीक से 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा की हालत गंभीर

गुजरात के सूरत में गुरुवार को एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे चार कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ।

सिविल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ ओंकार चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में आज तड़के गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर ड्राइवर उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी वक्त नाले से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह बात जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूरत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Surat gas leakage, Gujarat, गुजरात, सूरत गैस रिसाव
OUTLOOK 06 January, 2022
Advertisement