Advertisement
08 March 2020

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें क्या है इसका इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने आज खास डूडल तैयार किया है। इस डूडल में एनिमेटेड वीडियो के जरिए दुनियाभर की महिलाओं को साथ आते दिखाया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद किया जाता है।

आज के डूडल में इस विशेष दिन के इतिहास और सभी पीढ़ी की महिलाओं के लिए इस दिन के महत्व को दिखाया गया है। डूडल में दिखाए गए 3डी मल्टीलेयर्ड मैंडेला एनिमेशन को लंदन और न्यू यॉर्क के गेस्ट आर्टिस्ट्स ने डिजाइन किया है।

डूडल में क्या है?

Advertisement

वहीं, इसका ऐनिमेशन ज्यूरिक के गेस्ट एनिमेटर्स ने किया। मैंडेला के ब्लैक एड वाइड सेंट्रल लेयर में साल 1800 के अंत से 1930 के बीच चले लेबर मूवमेंट को दिखाया गया है। वहीं, सेकंड लेयर में 1950 से 1980 के बीच की महिलाओं को देखा जा सकता है। इस वहीं दौर था जिसमें महिला सशक्तिकरण की शुरुआत हुई थी। मैंडेला के आउटर लेयर में 90 के दशक से मौजूदा दौर की महिलाओं को दिखाया गया है।

ऐसे हुई थी महिला दिवस मनाने की शुरूआत

बता दें कि साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया। एक वर्ष बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Google, doodle, International Women's Day, history, Women's Day
OUTLOOK 08 March, 2020
Advertisement