Advertisement
16 March 2017

मछुआरों पर बल प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है : विदेश मंत्री

google

पाक में भारतीय मछुआरों पर हुई गोलीबारी की घटना के बारे में सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगी कि हमारी सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा, हिफाजत और देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सरकार ने हमारे मछुआरों को हिरासत में लिए जाने और 6 मार्च 2017 को तमिलनाडु के आए एक मछली पकड़ने वाले जहाज पर कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी की घटना को तत्काल श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाया।

विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस घटना पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे मछुआरों के साथ मानवतापूर्ण व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की ओर से गोलीबारी की इस घटना में नौसेना के शामिल होने की बात से इंकार किया गया है। इस विषय को उच्चायुक्त ने व्यक्तिगत रूप से श्रीलंका के प्रधानमंत्री और नौसेना कमांडर से बातचीत में उठाया। हमारे उपराष्ट्रपति ने भी हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के नेताओं की शिखर बैठक में इस विषय को श्रीलंका के राष्ट्रपति के समक्ष उठाया।

सुषमा ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना और मृत्यु पर अपना शोक व्यक्त किया, साथ ही इस बात को भी दोहराया कि उन्होंने इसकी शांतिपूर्ण जांच का आदेश दिया है। हम श्रीलंका सरकार के साथ इस मामले को उठाते रहेंगे। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सुषमा स्वराज, मछुआरों, हमला. श्रीलंका, स्वीकीर्य नहीं, Sushma Swaraj, fishermen, Force use, not acceptable
OUTLOOK 16 March, 2017
Advertisement