Advertisement
10 January 2022

देश के रक्षा मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव; खुद को किया आइसोलेट, ट्वीट कर दी जानकारी

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट पर दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपने घर पर क्वॉरंटाइन है और उनमें कोरोना के कोई बड़े लक्षण नहीं हैं।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को अलग करे और परीक्षण कराएं।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले आए, 46 हजार 569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 33 हो चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोविड-19, राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव, covid-19, rajnath singh, defense minister corona positive
OUTLOOK 10 January, 2022
Advertisement