Advertisement
24 February 2021

देश में फिर कोरोना विस्फोट; सबसे अधिक 15,350 नए मामले दर्ज, महाराष्ट्र में कहर- एक्टिव केस 60,000 के करीब

File Photo

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोविड वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या राज्य में लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये मामला अनियंत्रित होता दिख रहा है। बुधवार को राज्य में 8,807 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मामले आज दर्ज किए गए हैं। इस तारीख को 9,060 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे। देश में 15 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरोना की वजह से और मरने वालों की संख्या 122 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 59,358 एक्टिव केस है।

कोरोना के अपडेट और प्रत्येक राज्यों में मरीजों की संख्या जानने के लिए यहां क्लिक करें...

विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई है। यह बीते 56 दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई थी। सबसे अधिक मामले पुणे और मुंबई में दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई में करीब 1100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पुणे में 1400 से अधिक मामले सामने आए हैं। मामले को देखते हुए कई राज्यों में अलर्ट है। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया गया है।

Advertisement

देश में फिर से कोरोना के बढ़ते हालात को देखते हुए राजधानी दिल्ली में 5 राज्यों के लोगों पर सख्ती लगा दी गई है। यहां आने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव लेकर आनी होगी। तभी उन्हें राजधानी में एंट्री मिलेगी। अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से दिल्ली आने वाले लोगों को निगेटिव RT-PCR दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी। नियम 27 फरवरी से 15 मार्च तक लागू रहेगा।

हालांकि, नए कोरोना स्ट्रैन को देखते हुए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया लोगों को सतर्क रहने को कहा है। गुलेरिया ने ये भी कहा है कि कोरोना के नए स्ट्रैन से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी वैक्सीन 70%, 80%, 90% कारगर हैं। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Coronavirus, Maharashtra, Lockdown
OUTLOOK 24 February, 2021
Advertisement