Advertisement
21 July 2015

53% अंकों के साथ टॉप हुई थी सिविल सेवा परीक्षा

आयोग ने सफल उम्मीदवारों के अंक सार्वजनिक कर दिए हैं। इस साल सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों और असफल अभ्यर्थियों की अंकसूची सार्वजनिक कर दी गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा :आईएफएस: और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य सेवाओं में चयन के लिए तीन चरणों में हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के तीन स्तर पर होती है।

दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (केंद्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क) की अधिकारी और विशेष रूप से सक्षम इरा सिंघल 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रहीं हैं। उन्हें कुल 2025 में से 1082 अंक मिले हैं जो 53.43 प्रतिशत हैं।

Advertisement

दूसरा स्थान पाने वाली केरल की डॉक्टर रेणु राज को 1056 अंक (52.14 प्रतिशत) मिले हैं और तीसरे स्थान पर रहीं निधि गुप्ता ने 1025 अंक :50.61 प्रतिशत: हासिल किये हैं। यूपीएससी ने चार जुलाई को परिणाम घोषित किए थे। यूपीएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सफल उम्मीदवारों को मिले अंक देश के शीर्ष नौकरशाहों के चयन की परीक्षा के कठिन पैटर्न को दिखाते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UPSC, Ira Singhal, Renu Raj, Nidhi Gupta, संघ लोक सेवा आयोग, इरा सिंघल, रेणु राज, निधि गुप्ता
OUTLOOK 21 July, 2015
Advertisement