Advertisement
22 June 2021

तीन महीने बाद कोरोना के नए मामले 50 हजार से कम, 24 घंटे में 1,167 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोविड महामारी की रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हुई। 1,167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302  हो गई है।

81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038  हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है।

विभिन्न राज्यों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक,लगभग 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में सक्रिय केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की तादाद में भी करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें

कोरोना के चलते इस साल भी रद्द की गई अमरनाथ यात्रा, ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं श्रद्धालु


देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों के दैनिक मामलों के ट्रेंड को देखें, तो आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। सबसे अधिक मामले 3.44 करोड़ केस अमेरिका में आए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोविड 19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना, covid 19, corona virus, corona in india
OUTLOOK 22 June, 2021
Advertisement