Advertisement
26 December 2020

नए कोरोना स्ट्रैन से हड़कंप, यूरोप और पश्चिम एशिया से भारत आए 489 यात्रियों को किया गया क्वारेंटाइन

File Photo

यूरोप और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 970 यात्रियों ने शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इनमें से 489 यात्रियों को क्वारेंटाइन किया गया है। 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने ये जानकारी दी है। ये सभी यात्री आठ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यहां पहुंचे हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रैन का पता चला है, जिससे दुनियाभार में हड़कंप है। वायरस के नए प्रकार का पता चलने के बाद से यूरोप और पश्चिम एशिया से आने वाले सभी लोगों के लिए संस्थागत क्वारेंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है। 

आठ में से तीन उड़ानों की लैंडिंग यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों से हुई है, जिनमें कुल 120 यात्री थे। उनमें से 32 यात्रियों को मुंबई में संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखा गया है। महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा है कि छह यात्रियों को छूट दी गई। ब्रिटेन से उड़ानें पहले ही निलंबित कर दी गई हैं।

Advertisement

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस के नए स्वरूप की वजह से देश संक्रमण के दूसरे लहर का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री हैंकॉक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘नए स्वरूप के दोनों मामले में लोग पिछले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटे व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वायरस के नए स्वरूप का सामने आना बहुत चिंताजनक है क्योंकि यह बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप के अलावा भी वायरस में बदलाव हुआ है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 970 Passengers, Arrive In Mumbai, Europe, Mid-East, 489 Quarantined, कोरोना वायरस, मुंबई, पश्चिमी एशियाई देश, नए कोरोना स्ट्रैन
OUTLOOK 26 December, 2020
Advertisement