Advertisement
09 June 2021

कोरोना दूसरी लहर: लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम मामले, 92,596 लोग कोरोना पॉजिटिव, 2,219 लोगों की मौत

PTI Photo

भारत में कोविड-19 के 92,596 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,90,89,069 हुई। 2,219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है। 1,62,664 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,75,04,126 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,31,415 है।  देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,90,58,360 हो गया है।

बता दें कि करीब 2 महीनों के बाद एक दिन में सामने आए ये सबसे कम कोरोना के मामले हैं। इससे पहले 01 अप्रैल 2021 को देश में 81 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। जिसके बाद कोरोना के आंकड़ें लगातार बढ़ते चले गए। हालांकि अब कम हो रहे केस और बढ़ते टीकाकरण अभियान के बाद राहत मिल सकती है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 8 जून 2021 तक कोविड-19 के 37,01,93,563 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से कल 19,85,967 नमूनों का परीक्षण किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोरोना अपडेट, कोरोना के मामले, कोविड 19, corona virus, corona update, corona cases, covid 19
OUTLOOK 09 June, 2021
Advertisement