Advertisement
22 May 2021

पिछले 24 घंटे में 2.54 लाख कोरोना के केस, लेकिन मौत के मामले 4,000 से ऊपर, कई राज्यों में संक्रमण में बड़ी गिरावट

File Photo

देश में ढाई लाख से अधिक नए संक्रमित मामले दर्ज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 2 लाख 54 हजार 288 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि दर्ज नए आंकड़े पिछले 35 दिनों में सबसे कम है। वहीं, ठीक हुए मरीजों की संख्या अब हर दिन बढ़ रहा है। 

पिछले एक दिन में 3 लाख 52 हजार 944 लोग ठीक हो गए हैं। हालांकि, मौत के आंकड़े हर रोज चार हजार से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार की रात तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 4,142 और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में कमी देखने को मिल रहा है जबकि मौत की संख्या लगातार चार हजार से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज किए जा रहे हैं। बीते एक दिन में 29,644 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। वहींस 44,493 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1,263 मौतें हुई है। राज्य में 3.67लाख एक्टिव मरीज हैं।

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में भी अब संक्रमण के मामलों में कमी देखा जा रहा है। राज्य में 3,009 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि कोरोना से 252 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भी सात हजार से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। लगातार प्रदेश में नए संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिल रहा है। एक दिन में 7,682 लोग संक्रमित पाए गए हैं 172 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Coronavirus, Covid-19, New Covid Cases, Maharashtra, Delhi, UP, Chhattisgarh
OUTLOOK 22 May, 2021
Advertisement