Advertisement
08 December 2022

मैनपुरी में जीत इसलिए मिली क्योंकि परिवार एकजुट होकर लड़ा चुनाव: शिवपाल यादव

मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के आसानी से बढ़त बनाने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है क्योंकि पूरे परिवार ने एकजुट होकर उपचुनाव लड़ा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी पर एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल करने के तुरंत बाद, शिवपाल यादव ने मैनपुरी में अपने भाई और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के स्मारक पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने मैनपुरी में संवाददाताओं से कहा, "पूरे परिवार ने एकजुट होकर उपचुनाव लड़ा, जिसके कारण हम एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भविष्य के सभी चुनावों में, परिवार (यादव परिवार) एकजुट रहेगा और एक साथ चुनाव लड़ेगा।"
पिछले महीने सपा संरक्षक के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Advertisement

शिवपाल यादव ने कहा कि उनके जसवंत नगर निर्वाचन क्षेत्र, जो मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आता है, ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जब इसने 'नेताजी' (मुलायम) को 90,000 से अधिक की बढ़त दी थी। उन्होंने कहा कि यह नेताजी के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivpal Yadav, BJP, SP, Mainpuri, Dimple Yadav
OUTLOOK 08 December, 2022
Advertisement