Advertisement
09 January 2018

बसपा व‌िधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक, दोनों अस्पताल में भर्ती

File Photo.

 बसपा के बाहुबली ‌व‌िधायक और मऊ सीट से विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा है। एएनआई के मुताबिक, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी उनसे मिलने गई हुई थीं, तभी बातचीत के दौरान मुख्तार को हार्ट अटैक आता हुआ देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

बता दें कि मुख्तार कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था पर हालत ब‌िगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर द‌िया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी जेल में सजा काट रहे हैं।

Advertisement

इस दौरान उनसे मुलाकात करने आई उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनन फानन में उनके करीब‌ियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया लेक‌िन दोनों की हालत में कोई सुधार नजर ना आने के बाद लखनऊ रेफर कर द‌िया गया है। डॉ केएल पांडेय ने बताया क‌ि दोनों के सीने में दर्द उठा था।

अंसारी साढ़े 8 महीने से बांदा जेल में बंद हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ व आसपास की ही किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा विधानसभा सत्र को देखते हुए किया जाने वाला कदम था। बाहुबली विधायक को इससे पहले उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। यहीं से उन्हें हर रोज विधानसभा पहुंचाने का प्रबंध किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP MLA, Mukhtar Ansari, Banda jail, up
OUTLOOK 09 January, 2018
Advertisement