Advertisement
25 December 2021

तिहाड़ जेल में पिछले 8 दिनों में 5 कैदियों की मौत से मचा हड़कंप, जानिए मौत के पीछे क्या है वजह

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में पिछले आठ दिनों में पांच कैदियों की मौत हो गई है।

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सभी मौतें प्राकृतिक कारणों से हुई प्रतीत होती हैं, हालांकि, "सभी मौतों में सीआरपीसी की धारा 176 के तहत एक मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई है।"

शुक्रवार को भी तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक कैदी की मौत की सूचना मिली थी।

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि कैदी अपनी कोठरी में बेहोश पाया गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसकी भी मृत्यु हो गई।

मृतक कैदी की पहचान विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tihar Jail, Prisoners died in Tihar Jail, Tihar Jail News, Delhi, Tihar Jail Death
OUTLOOK 25 December, 2021
Advertisement