Advertisement
02 March 2017

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मुख्यमंत्री ने मोदी को पत्र लिखा

google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी ने एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार ऐसी घटनाओं से बेहद चिंतित है। उन्होंने मामले में केंद्र के दखल की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हमारे मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के मामले को उच्चतर राजनयिक स्तर पर उठाया जाना चाहिए ताकि पाक जलडमरूमध्य में हमारे मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पलानीसामी ने कहा,  तमिलनाडु सरकार हमारे मछुआरों और उनकी नौकाओं को लगातार गिरफ्तार किए जाने और पकड़ने जाने से बेहद चिंतित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल 48 मछुआरे और मछली पकड़ने की उनकी 122 नौकाएं श्रीलंका की हिरासत में है। इसमें वो भी शामिल हैं जिन्हें आज पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नौकाएं और मछली पकड़ने के औजार उनकी जीविका के साधन है जिन्हें अभी श्रीलंका ने जब्त किया हुआ है।

Advertisement

पलानीसामी ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता ने पहले भी बार-बार रेखांकित किया है कि श्रीलंका जानबूझकर हमारे मछुआरों की मछली पकड़ने की नौकाओं को पकड़ने की रणनीति अपना रहा है और इस तरह से उनकी एकमात्र जीविका के स्रोत का पूरी तरह से खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा,  जीविका के बिना ये मछुआरे निराश हैं। हालांकि श्रीलंकाई सरकार इन नौकाओं को छोड़ने पर विचार करने को प्रतिबद्ध है, लेकिन इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: श्रीलंकाई नौसेना, तमिलनाडु, 13 मछुआरे, गिरफ्तार
OUTLOOK 02 March, 2017
Advertisement