Advertisement
02 April 2018

केंद्र सरकार को दलितों के प्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए थी: अखिलेश यादव

File Photo

भारत बंद पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है जिसके फलस्वरूप आंदोलन की स्थिति पैदा हो गयी।

अखिलेश ने कहा, 'केन्द्र सरकार को समय रहते दलित समाज के प्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने दलितों से बात करना जरूरी नहीं समझा। दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'फलस्वरूप आंदोलन की स्थिति पैदा हो गयी। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी को भी अपने सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन का सहारा लेना पडे़। बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर ने दलित समाज को सम्मान का अधिकार दिया है। उन्हें कोई भी कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता।' अखिलेश ने कहा कि सपा दलितों की भावनाओं को समझती है तथा संयम बरतने की अपील करती है। सपा दलित हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

बता दें कि एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ देश के कई राज्यों में दलित विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हिंसा, आगजनी और तोड़-फोड़ में बदल गए हैं। अलग-अलग राज्यों में इस प्रदर्शन में 9 लोग मारे गए हैं और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: sp, akhilesh yadav, bharat bandh, akhilesh yadav
OUTLOOK 02 April, 2018
Advertisement