Advertisement
05 August 2016

कंधे की सर्जरी के बाद सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार

google

मुंबई के डाॅ. संजय देसाई तथा सर गंगा राम अस्पताल के हड्डी रोग विशेषग्य डाॅ. प्रतीक गुप्ता की टीम ने उनके कंधे की सर्जरी की।

वाराणसी से मंगलवार को पहुंचने के बाद 69 वर्षीय गांधी को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बुधवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाराणसी में बीमार पड़ने के बाद उन्होंने अपना रोड शो बीच में ही छोड़ दिया। रोड शो के दौरान उनके बायें कंधे में चोट आ गयी थी। कांग्रेस अध्यक्ष को आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है। 

Advertisement

शीला दीक्षित और राजबब्बर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि बुधवार की रात को दो घंटे तक उनके कंधे का आॅपरेशन चला। उन्होंने कहा कि वह कम से कम पांच दिनों तक अस्पताल में रह सकती हैं और उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, सर गंगा राम अस्‍पताल, सर्जरी, कंधा, वाराणसी, रोड शो, sonia gandhi, congress president, sir ganga ram hospital, shoulder, surgery
OUTLOOK 05 August, 2016
Advertisement