Advertisement
03 July 2017

तमिलनाड़ु में किसानों की कर्ज माफी के हाईकोर्ट के आदेश पर SC का स्टे

किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर कर्ज माफी की मांग की थी। मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। खासकर जिन किसानों ने कोऑपरेटिव बैंक से कर्ज लिया हैं उनको राहत दी जाए।

इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट ने अपने आदेश्‍ा में तमिलनाडु सरकार को सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए भी कहा था।  इन किसानों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कर्ज माफी को लेकर देशभर में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसके दबाव में महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक ने किसानों के लोन माफ करने की घोषणा की थी। 

Advertisement



 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: tamil nadu news, tamilnadu farmers loan
OUTLOOK 03 July, 2017
Advertisement