Advertisement
21 August 2018

जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों के राज्यपाल बदले गए

सतपाल मलिक (बाएं), लालजी टंडन (दाएं)

सात राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। लखनऊ के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। उन्हें सत्यपाल मलिक की जगह राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बना दिया गया है। मंगलवार को राष्‍ट्रपति भवन से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई।

जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल एन.एन वोहरा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक में खत्म हो रहा है। इससे पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया था।

इसके अलावा दूसरे राज्यों में गंगा प्रसाद को सिक्क‍िम, सत्‍यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्य को झारखंड, तथागत रॉय को मेघालय, कप्‍तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्‍यपाल बनाया गया है।

Advertisement



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Satya Pal Malik, Jammu & Kashmir, lalji tondon, Bihar
OUTLOOK 21 August, 2018
Advertisement