Advertisement
12 October 2021

लखीमपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार और बर्खास्त नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

FILE PHOTO

लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर रखा गया। यहां किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा।

उन्होंने कहा, "मंत्री और उनके बेटे को आगरा में अलग-अलग बैरक में रखा जाना चाहिए।- लखीमपुर जेल में नहीं - क्योंकि वे हत्या के दोषी हैं, मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"  मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी रेड कार्पेट वाली है और रिमांड गुलदस्तों वाला है। किसी पुलिस अधिकारी में पूछताछ करने की हिम्मत नहीं है। मंत्री और उनके बेटे पर तीन अक्टूबर की उस घटना का आरोप है जिसमें चार किसानों को एसयूवी से कुचल दिया गया था। मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने घोषणा की कि 15 अक्टूबर को जिलों में पुतले जलाए जाएंगे और स्थानों का फैसला बाद में किया जाएगा। हिंसा के बाद सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थता पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी पहले दिन से मांग है कि मंत्री का इस्तीफा हो और गिरफ्तारी भी हो। राजनीतक दलों के नेताओं को रोका जा रहा है और आप बेरोक-टोक आ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सवाल विपक्ष से पूछा जाना चाहिए।

Advertisement

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा और गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की घोषणा करेंगे। देश के हर जिले में अस्थि कलश लेकर जाएंगे। 24 अक्टूबर को लोग उन्हें प्रवाहित करेंगे और 26 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे। इसकी लड़ाई पूरे देश में लड़ी जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rakesh Tikait, Lakhimpur, Union Minister, राकेश टिकैत, लखीमपुर खीरी हिंंसा, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा
OUTLOOK 12 October, 2021
Advertisement