Advertisement
06 January 2018

राजदूत के बाद अब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मिले राहुल गांधी, शेयर की तस्वीरें

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चीनी नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात की जानकारी खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करके दी है। एक तस्वीर में चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस मुलाकात की कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।

राहुल ने दो तस्वीरें ट्वीट कर लिखा है, ‘’मेंग शियांगफेंग के नेतृत्व में सीपीसी के प्रतिनिधिमंडल, सीपीसी केन्द्रीय समिति के सदस्यों से मिला। उनके साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।’’

Advertisement


उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में चीन के साथ डोकलाम विवाद के चरम पर होने के दौरान राहुल गांधी के दिल्ली में चीनी राजदूत से मिलने पर बड़ा बवाल हो गया था। उस दौरान, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा की चीनी राजदूत के साथ तस्‍वीरें आयी थीं। भाजपा ने इन तस्वीरों के आधार पर राहुल पर गोपनीय मुलाकात का आरोप लगाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, Met with, the CPC Delegation, led by Mr Meng Xiangfeng
OUTLOOK 06 January, 2018
Advertisement