Advertisement
13 January 2017

सांस लेने में परेशानी के बाद पासवान अस्पताल में भर्ती

google

पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से स्वयं बात की। राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रसाद अपने बेटों तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव के साथ पासवान को देखने के लिए पारस अस्पताल गए।

अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि  पासवान का स्वास्थ्य अब स्थिर है। कुमार चिकित्सकों के उस दल में शामिल हैं जो 70 वर्षीय मंत्री के स्वास्थ्य पर नजदीक से नजर रख रहा है। मंत्री का उपचार कर रहे दल के एक अन्य सदस्य एवं एम्स पटना के डॉक्टर संजीव कुमार ने भी कहा कि पासवान का स्वास्थ्य अब स्थिर है। लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि पासवान का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल में एकत्रा हो रहे हैं।

रामविलास के भाई एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बताया था कि केन्द्रीय मंत्राी को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर कल रात करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल लाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री पासवान इससे पहले राज्य के चार दिवसीय दौरे पर कल यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पटना, खगडि़या, बेगूसराय एवं मोकामा में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करना था। इसके बाद उन्हें 15 जनवरी को पटना में मकर संक्रांति पर भोज आयोजित करना था। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पासवान, केंद्रीय मंत्री, लोजपा, नीतीश, लालू
OUTLOOK 13 January, 2017
Advertisement