Advertisement
21 June 2017

योग दिवस पर चर्चा में रहा नेहरू का शीर्षासन, आज के नेताओं के लिए चुनौती

बेशक, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घाेेषित करवाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंंडित जवाहरलाल नेेेेहरू भी योगासन करने में किसी से पीछे नहीं थे। आज योग दिवस के मौके पर शीर्षासन करते हुए नेहरू की तस्वीर ने भी बहुुुत-से लोगों का ध्यान खींचा। योग करते पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर भी शेयर की जा रही है।
इस तस्वीर में फिट नजर आ रहे नेहरू बड़ी आसानी से शीर्षासन करते दिख रहे हैं, जबकि आज योग दिवस पर कई नेताओं को सरल आसनों से भी जूझते देखा जा सकता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में स्वामी रामदेव के साथ जिस तरह योग कर रहे हैं, उसका वीडियो इंटरनेट पर काफी फैल रहा है।

शीर्षासन की खूबियों के बारे में जवाहरलाल नेहरू ने लिखा था कि यह आसन उन्हें खासतौर पर सुखद लगता है। यह व्यायाम शारीरिक तौर पर बहुत अच्छा है। इससे भी जयादा उन पर इसके मनाेेवैज्ञानिक प्रभाव के कारण वह इसे पसंद करते हैं। इस मजेदार मुद्रा ने उनके हास्य बोध को बढ़ाया और जीवन में ज्यादा सहिष्णु बनाया।

शीर्षसन करते पंंडित जवाहरलाल नेहरू का फोटो पहले भी चर्चाओं में रही है। पिछले साल बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह तस्वीर ट्वीट करते हुए मोदी सरकार के मंत्रियों को पंडित नेहरू की इस तरह शीर्षासन करके दिखाने की चुनौती दी थी।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 21 June, 2017
Advertisement