Advertisement
15 June 2017

अब रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इस मोबाइल ऐप पर करें चेक

रात में ही पेट्रोल पंप संचालकों को नए रेट मिल जाएंगे, लेकिन सुबह से ही दामों में बदलाव करेंगे। पेट्रोल-डीजल के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब नई व्यवस्था शुरू हो रही है। 16 जून से रोज सुबह 6 बजे नए रेट में पेट्रोल-डीजल मिलेगा। पेट्रोल संचालकों को पंप पर जाकर ऑटोमेशन सर्वर सिस्टम में नए रेट के आंकड़े बदलने होंगे।

आप कितने दाम बदले इसकी जानकारी हासिल करने के लिए अपने मोबाइल पर Fuel@IOC ऐप डाउनलोड कर सकते है। इसके अकलावा चाहें तो मेसैज करके भी पेट्रोल और डीजल के दाम जान सकते हैं।

ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए पेट्रोल-डीजल कंपननियां मुख्यालय में बैठकर पेट्रोल पंपों का हिसाब-किताब रख सकेंगी। नई व्यवस्था में पंपों पर ऑटोमेशन सिस्टम लगाना जरूरी है। 

Advertisement

उधर पेट्रोल पंप संचालकों ने 16 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। पेट्राेेेल पंप संचालक प्रति दिन पेट्रोल और डीजल के दामों के बदलने के खिलाफ थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 June, 2017
Advertisement