Advertisement
15 September 2022

पहली बार कोई महिला होगी संघ के विजयदशमी समारोह में मुख्य अतिथि, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

ANI


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नागपुर में होने वाले वार्षिक दशहरा समारोह में सुप्रसिद्ध पर्वतारोही संतोष यादव को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

आरएसएस के संयुक्त प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित की जाने वाली पहली महिला मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में संगठन प्रमुख मोहन भागवत विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे और आगे का एजेंडा तय किया जाएगा।

54 वर्षीय यादव दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला हैं। उन्होंने मई 1992 और मई 1993 में एवरेस्ट पर चढ़ कर इतिहास रच दिया था।

Advertisement

आरएसएस हर साल विजयदशमी उत्सव पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रख्यात हस्तियों को इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करता है।

इससे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मुख्य अतिथि रहे चुके हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Santosh Yadav, RSS, आरएसएस, नागपुर, दशहरा, BJP Sanagh
OUTLOOK 15 September, 2022
Advertisement