Advertisement
02 June 2017

विकिपीडिया पर शरारत: केजरीवाल को 'केजरीबवाल', लोकपाल को 'जोकपाल' लिखा

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में विकिपीडिया पेज पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस पेज पर केजरीवाल के नाम में बदलाव करते हुए विकिपीडिया पर उनका नाम केजरीवाल की जगह 'केजरीबवाल' कर दिया गया था। यही नहीं, उनकी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' बताया गया था। साथ ही, उनके परिचय में उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ और दिल्ली की सरकार के मुर्खमंत्री के तौर पर बताया गया है।

इसके अलावा, केजरीवाल द्वारा पहले मुख्यमंत्रित्व काल में लोकपाल बिल न पारित कराने के मसले का भी मजाक उड़ाते हुए उसे जोकपाल बिल बताया गया है। उनके जीवन परिचय में लिखा गया है उनकी पार्टी ने फरवरी 2015 में भारी बहुमत हासिल किया, वो दोबारा दिल्ली के मुर्खमंत्री पद पर आसीन हुए। वहीं, विकिपीडिया पेज पर दी गई इस जानकारी को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि विकिपीडिया को लेकर कुछ नहीं करना है, तो वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि विकिपीडिया क्या कर रहा है इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

गौरतलब है कि विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती हैं। विकिपीडिया पेज को बदलना बहुत ही आसान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: शरारत, दिल्ली मुख्यमंत्री, परिचय, बदला, Mischief Wikipedia, Kejriwal, 'Kejri bawal', Lokpal, 'Jokpal'
OUTLOOK 02 June, 2017
Advertisement