Advertisement
27 February 2018

चार बजे तक मेघालय में 67 और नगालैंड में 75 फीसदी मतदान

File Photo

पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय में शाम चार बजे तक फीसदी और नगालैंड में 75 फीसदी वोट डाले गए हैं।  दोनों राज्यों  में विधानसभा की 60-60  सीटे हैं, लेकिन दोनों ही प्रदेशों में 59-59  सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे।

मेघालय में 18  फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया.। नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।  

मेघालयः यहां 370 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं तो 59 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं। 32 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। 67 महिला मतदान केंद्र और 61 आदर्श केंद्र पहली बार स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

नगालैंडः इस बार 11 राजनीतिकदलविधानसभाचुनावनहींलड़रहेहैं। 20 सीटों पर भाजपा ने उम्मदीवार उतारे हैं और बाकी पर सहयोगी दल मैदान में हैं तो 18 सीटों प रही कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। कांग्रेसवर्ष 1963 में प्रदेश के गठन के बाद तीन बार सत्ता में रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: election, assembly, nagaland, megalaya
OUTLOOK 27 February, 2018
Advertisement