Advertisement
24 March 2017

राजधानी दिल्ली में बढ़ी गर्मी

गूगल

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैग्यानिकों ने आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने का अनुमान जताया है, जबकि यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में कल का दिन वर्ष 2010 से मार्च माह का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। इससे पहले साल 2010 के मार्च में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया, कल दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 एवं 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान है।

पालम और आयानगर मौसम केन्द्रों में कल न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.8 और 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से क्रमश: पांच और चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: mercury rose, national capital, minimum temperature, 37.4 degrees Celsius, hottest day
OUTLOOK 24 March, 2017
Advertisement