Advertisement
11 August 2018

राहुल गांधी की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, केरल बाढ़ पीड़ितों की करें मदद

file Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह इस कठिन समय में केरलवासियों के लिए प्रार्थना करते हैं। केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि केरल में बाढ़ का कहर जारी है। हजारों लोग अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। मैं केरल में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से जरूरतों की सहायता करने का आग्रह करता हूं। मैं इस कठिन समय में केरल के लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।

केरल में बारिश और तूफान से बाढ़ का कहर जारी है। इसके चलते राज्य में आज मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 54 हजार लोग बेघर हो गए हैं।

Advertisement

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही वायनाड, इडुक्की, आलप्पुषा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

केरल के 14 में से सात जिलों में सेना की पांच टुकड़ियों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। यह बाढ़ग्रस्त लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के अलावा अस्थाई पुल भी बनाएगी।

वहीं, नौसेना की दक्षिणी कमान को भी अलर्ट कर दिया गया है। चूंकि पेरियार नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि कोच्चि के वेलिंगडन द्वीप के कुछ हिस्से डूब सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kerala rains, Rahul, urges, Congress workers, help people, need
OUTLOOK 11 August, 2018
Advertisement