Advertisement
23 August 2018

कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने अल्पेश ठाकोर को दिया बड़ा पद

File Photo

इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पार्टी में कई अहम बदलाव किए हैं। गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकोर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल, पार्टी ने आज अल्पेश ठाकोर को कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी भी बनाया गया है। कांग्रेस ने हाल ही में संगठन में काफी बड़े फेरबदल किए हैं।

इससे पहले पार्टी ने अहमद पटेल को दी बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को अहम जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। अहमद पटेल के साथ-साथ पार्टी के सांसद आनंद शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का चेयरमैन बनाया गया है।

नई वर्किंग कमेटी में पार्टी ने 51 सदस्यों को किया था शामिल  

इससे पहले 17 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में 51 सदस्यों को शामिल किया गया था। उस समय पूर्व कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी को पार्टी की कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उस समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gujarat MLA, Alpesh Thakor, appointed, Congress Secretary, party co incharge, Bihar
OUTLOOK 23 August, 2018
Advertisement