Advertisement
25 January 2022

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म पुरस्कार लेने से किया इनकार, सरकार ने दिया ये बयान

ANI

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह सम्मान दिए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं दी। अगर सचमुच में उन्होंने मुझे पद्म भूषण देने की घोषणा की है तो मैं इसे अस्वीकार कर सकता हूं। वहीं सरकार की ओर से कहा गया है कि एक वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी ने उन्हें सम्मान देने के सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया था। उनकी पत्नी ने अधिकारी से बात की थी। पुरस्कारों की घोषणा शाम को ही हुई। यह संभवतः एक राजनीतिक फैसला है।

इससे पहले उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता बिकाश भट्टाचार्य ने भी कहा था कि यह फर्जी है। जहां तक मुझे पता है, यह पुरस्कार उनके द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे भट्टाचार्य पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ममता बनर्जी जैसे ही मुखर रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनावों से पहले उन्‍होंने कहा था कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो ये देश क लिए बहुत खतरनाक होगा।

साल 2000 से 2011 तक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके साथ ही वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के पोलितब्यूरो के सदस्य भी रह चुके हैं। बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म एक मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ था। उनके पुरखों का घर बांग्लादेश में है। उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली (ऑनर्स) में बीए की डिग्री प्राप्त की थी। बाद में वह सीपीआई (एम) से जुड़ गए थे। उन्हें सीपीआई की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बनाया गया थे, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था।

Advertisement

बंगाल में औद्योगीकरण अभियान की शुरुआत बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ही की थी। उन्‍होंने ही टाटा की नैनो का उत्पादन प्लांट कोलकाता के पास स्थित सिंगुर में स्थापित कराया था। 2009 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2011 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार मनीष गुप्ता के हाथों मात मिली थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: West Bengal, Buddhadeb Bhattacharjee, Padma award, BJP
OUTLOOK 25 January, 2022
Advertisement