Advertisement
14 July 2017

जनता का भरोसा जीतने के मामले में भारत विश्व में नंबर वन: फोर्ब्स

दरअसल, दुनिया की जानी-मानी मीडिया कंपनी ने दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उसने कहा है कि भारत के 73% लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार में है। देश के लोगों का वर्तमान सरकार में विश्वास डिगा नहीं है और वे सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।


फोर्ब्स के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि मौजूदा सरकार के संदर्भ में, लोगों का भरोसा जीतने के मामले में भारत  ने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देशों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की हालिया रिपोर्ट में कुल 15 देशों की लिस्ट दी गई है, जिसमें भारत को पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं इस मामले में ग्रीस का स्थान सबसे आखिरी है। लिस्ट के मुताबिक, भारत में सबसे अधिक 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है, जबकि कनाडा 62 फीसदी लोगों के भरोसे के साथ दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

हालांकि फोर्ब्स की ओर से जारी की गई इस लिस्ट के बाद ट्विटर यूजर्स इसका काफी मजाक बना रहे हैं। किसी यूजर ने इसे मजाक बताया तो किसी ने फोर्ब्स को ‘संघी’ करार दे दिया। पाकिस्तान की एक ट्विटर यूजर शिफा अब्बासी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यूके 41%, फ्रांस 28% और भारत टॉप पर? क्या मजाक है?’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: forbes ranking, india, number one, in the world, public trust
OUTLOOK 14 July, 2017
Advertisement