Advertisement
25 October 2016

पहले जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मोदी

इस उत्सव में जनजातीय जीवन की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज की एक झांकी लोगों को देखने को मिलेगी। जनजातीय महोत्सव में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल होंगे।  इस उत्सव का का मुख्य मकसद जनजातीय जीवन को संरक्षण देना और उन्हें बढ़ावा देना है। इस आयोजन से आम जनता भी आदिवासियों से जुड़ाव महसूस करेगी। इसमें कला और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: national tribal carnival, narendra modi, राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव, नरेंद्र मोदी
OUTLOOK 25 October, 2016
Advertisement