Advertisement
15 March 2021

कृषि कानूनों की आड़ में रचे गए षड़यंत्र को सफल नहीं होने देंगे: टिकैत

FILE PHOTO

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि इन कानूनों की आड़ में किसानों को तबाह करने के लिए जो षडयंत्र रचा गया है, उसे वे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन किसी कारपोरेट घरानों को नहीं देने वाले हैं। यह आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता।

टिकैत मध्यप्रदेश के जबलपुर की सिहोरा तहसील स्थित कृषि उपज मंडी में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि किसान को औलाद से भी अधिक जमीन प्यारी होती है। जीवित रहते किसान अपनी जमीन औलाद के नाम नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 100 दिन से आंदोलन चल रहा है और सरकार मान नहीं रही। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ आजादी की दूसरी क्रांति की जरूरत पड़ी, तो हम तैयार हैं।

Advertisement

महापंचायत से पहले टिकैत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बैरन-पोस्टर फाडने की ओछी राजनीति हम नहीं रोक  सकते हैं। मध्यप्रदेश में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है, यहां के किसानों को गुमराह कर आंदोलन में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। किसान के साथ नौजवान भी जाग गया है। यह सब कुछ ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है। वह अच्छी तरह से जान गया है कि कृषि कानून नुकसानदायक है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 March, 2021
Advertisement