Advertisement
08 November 2018

मध्यप्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, सीएम शिवराज के साले को वारासिवनी से टिकट

File Photo

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 155, दूसरी में 16 और तीसरी लिस्ट में 13 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। ये मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी लिस्ट है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया है। 

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची में बदलाव करते हुए सिरोंज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले यहां से अशोक त्यागी को टिकट दिया गया था पर अब उनकी जगह मशरत शाहिद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। साल 2013 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने गौवर्धन लाल को अपना उम्मीदवार बनाया था।

बुरहानपुर सीट पर पहले हामिद काजी को टिकट दी गई थी, अब उनकी जगह पर रविंद्र महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है। साल 2013 में यहां से अजय सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस में टिकट को लेकर जबर्दस्त अंतरकलह देखने को मिल रही है। 

Advertisement

 

मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत: संजय सिंह

 

पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत है। सूबे को कमलनाथ की जरूरत है। कमलनाथ ने मुझे गले लगाया है। मैं उन्होंने धन्यवाद देता हूं। संजय सिंह ने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया था।   

 

संजय सिंह ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।

 

इसलिए अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे संजय सिंह

 

बताया जा रहा है कि संजय सिंह टिकट न मिलने के चलते अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे। बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, releases, 4th list, Madhya Pradesh, fields, Chouhan kin
OUTLOOK 08 November, 2018
Advertisement